उत्तराखंड

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तटेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

उत्घ्तरकाशी। नौगांव ब्लक के अंतर्गत डांडागांव में काष्ठकला से तैयार नव निर्मित तटेश्वर महादेव मंदिर का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। तटेश्वर महादेव की उत्सव डोली के सानिध्य में जिपं अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने विधिवत मन्दिर का लोकार्पण किया।
छह गांव के आराध्य देव तटेश्वर महादेव के नवनिर्मित मंदिर का डांडागांव में जीर्णोद्घार किया गया। इस मंदिर को चारों ओर से काष्ट कला की उम्दा निकासी से निर्माण हुआ है। मन्दिर के लोकार्पण से पहले उत्सव डोली में रखी मूर्तियों को गंगानी में स्नान करके लाया। जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई। मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा के करने के बाद ग्रामीणों ने लोक नृत्य की भी प्रस्तुति दी तथा खूब जश्न मनाया। मन्दिर लोकार्पण में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा कि देवस्थल का निर्माण हमारे आस्था को प्रगाढ़ करता है। देवभूमि के कण कण में ईश्वर विराजमान है। ग्रामीणों द्वारा 6 माह में मन्दिर का निर्माण कार्य करवाना अपने आराध्य के प्रति आस्था को दर्शाता है। इस मौके पर कपिल देव रावत, विनोद कुमार, शरत सिंह रावत, गोविंद सिंह नेगी, वीरपाल नेगी, यशपाल नेगी, सूर्यपाल, जयदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान, ज्ञान चन्द, जयवीर सिंह,चन्द्र सिंह अमर चन्द मसेटा, उज्ज्वल चन्द खत्री, उपेंद्र खत्री, सियाराम थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!