रामलीला देखने के लिए उमड़ रहे लोग
उत्घ्तरकाशी। नगर पालिका परिषद बड़कोट में आयोजित रामलीला में शनिवार को लक्ष्मण शक्ति लगी। लक्ष्मण को शक्ति लगने से सम्पूर्ण वानर सेना शोक में डूब गई। सुसैन वैद्य के निर्देशानुसार हनुमान हिमालय से संजीवनी बूटी लेकर आये, जिसके बाद संजीवनी बूटी से लक्ष्मण के प्राण बचाए जा सके । लक्ष्मण को जीवित होते देखकर उपस्थित श्रद्घालु खुशी से झूम उठे और रामलीला मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
शनिवार को रामलीला के मंचन के दौरान रावण अपने पुत्र मेघनाद को युद्घ के लिए भेजता है। मेघनाद और लक्ष्मण के बीच भीषण युद्घ होता हैं। मेघनाद ने लक्ष्मण पर ब्रह्मशक्ति बाण चला दिया। जिसके प्रहार से लक्ष्मण मुर्टित होकर गिर पड़े। विभीषण के कहने पर हनुमान लंका से वैध को लेकर आते हैं और वैध के कहने पर संजीवनी बूटी लाने के लिए निकल जाते हैं। संजीवनी बूटी लाने के बाद वैधराज ने जब बूटी पिलाई तो लक्ष्मण की मूर्छा समाप्त हो जाती है। बीते कई वर्षों से बड़कोट में इन दिनों राम लीला का मंचन होता आ रहा है, इस समय यहां राम लीला का 14वां वर्ष चल रहा है। रात में रामलीला का मंचन देखने दर्शक दूर-दूर से यहां पहुंच रहे हैं और राम लीला का आनंद ले रहे हैं।