जसपुर में दुकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Spread the love

रुद्रपुर। अज्ञात चोरों ने हार्डवेयर की दुकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। चोर, दुकान में रखी ढाई लाख रुपये की नगदी ले गए। दुकान स्वामी की सूचना पर पुलिस ने मुआयना किया। दुकान से 100 मीटर आगे दुकान का खाली गल्ला पुलिस को मिला। दुकानदार ने तहरीर नहीं दी है। लकड़ी मंडी पतरामपुर रोड पर शमशेर सैफी की सैफी ग्लास एडं हार्डवेयर के नाम से दुकान है। बताते हैं कि बुधवार तड़के चोरों ने उसकी दुकान के ताले तोड़कर चोरी कर ली। पड़ोसी चाय वाले सलीम ने सुबह पांच बजे जब अपनी दुकान खोली तो उसने शमशेर की दुकान के ताले टूटे देख उसे सूचना दी। सूचना पर आए शमशेर ने दुकान का गल्ला देखा तो उसमें करीब ढाई लाख रुपये नगदी, बाइक, कार के कागजात, बैंक पासबुक चेक बुक गायब थी। शमशेर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुकान का मुआयना कर आसपास छानबीन की। दुकान से 100 मीटर दूर दुकान का खाली गल्ला पुलिस को मिला। पुलिस ने आसपास की दुकानों के कैमरों को चेक किया तो कैमरों की फुटेज में चोर कंबल में मुंह ढककर दुकान में आते जाते दिख रहे हैं। शमशेर सैफी ने बताया कि चोर, सुबह तीन बजकर पचपन मिनट पर दुकान में घुसे तथा 15 मिनट के बाद चोरी कर बाहर आए। बताया कि वह चोरी की तहरीर गुरुवार को पुलिस को देगा। बताया कि एक माह पहले भी दिन दहाड़े एक चोर दुकान में घुस गया था। उसने पांच हजार की चोरी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *