बीजेपी की जीत पर संतों में खुशी की लहर

Spread the love

हरिद्वार। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद हरिद्वार के संत समाज में खुशी की लहर है। प्राचीन अवधूत मंडल के महंत महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने भाजपा पार्टी की जीत की खुशी मनाते हुए आश्रम की विद्यार्थियों के साथ फूलों की होली खेली और भाजपा कार्यकताओं को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर महंत स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि जिस तरह से जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में चुनी है। उससे साफ साबित होता है कि जनता का लगाव भारतीय जनता पार्टी के साथ है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को आर्थिक रूप से मजबूत कर रहे है। केन्द्र सरकार सभी वर्गो के लिए लाभकारी योजनाओं को संचालित कर रहे है। देश तरक्की की ओर बढ रहा है। चार राज्यों में भाजपा का प्रर्दशन बेहतर रहा है।
हरिद्वार के अन्य साधु-संतों ने भी उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड सहित चार प्रदेशों में सरकार बनने पर भाजपा नेतृत्व को बधाई दी है। महंत लोकेश दास ने बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का सत्ता में वापस आना जरूरी था। जिस तरह से उन्होंने अपने कार्यकाल में काम किया है। उससे उत्तर प्रदेश की जनता ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता खुश है। उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने से उत्तर प्रदेश में विकास की गति तेज होगी और हिंदुत्व को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *