उत्तरकाशी की घटना की हो उच्चस्तरीय जांच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने हाल में उत्तरकाशी में मंदिर में प्रवेश करने पर अनुसूचित जाति के युवक के साथ हुई पिटाई की घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
इस संबध में उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में समिति के सदस्यों ने कहा है कि इस तरह की घटना देवभूमि को शर्मसार करने वाली है। बताया जा रहा है कि युवक की हालत में अभी तक सुधार नहीं आया है। इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसलिए दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी जानी चाहिए। साथ ही घटना की उच्च स्तरीय जांच भी कराई जानी चाहिए। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में जी के बड़थ्वाल, सी पी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह, विनोद ध्यानी और शूरवीर खेतवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *