अनलाइन लड़की मंगवाने के फेर में हुई फजीहत

Spread the love

देहरादून। देहरादून में अनलाइन एस्कर्ट सर्विस (युवती) के फेर में एक आईटी कर्मचारी को चार लाख की चपत लग गई। पीड़ित को आरोपी ब्लैकमेल करते रहे और पैसे ऐंठते रहे। इससे परेशान होकर कर्मचारी ने नेहरू कलोनी थाने में रिपोर्ट लिखवा दी।
पुलिस ने बताया कि, ओल्ड नेहरू कलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बीती सात फरवरी को सुडको नाम की साइट देखी। वह आईटी कर्मचारी है। इस साइट पर मिले लिंक पर एस्कर्ट सर्विस के लिए संपर्क किया और अनलाइन 550 रुपये का भुगतान भी किया। इसके बाद उसे कुछ युवतियों की फोटो भेजी गई।
पीड़ित को ईसी रोड स्थित एक होटल में बुलाया गया। वह मौके पर पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद कल कर उससे कुछ और रकम जमा कराने को कहा गया। नौ मार्च को एक व्हाट्सऐप कल आई। आरोपी ने खुद को पुलिसवाला बताया और धमकाकर कहने लगा कि उसके खिलाफ जयपुर में लड़की खरीदने का केस दर्ज होने वाला है। उसने पीड़ित से यह मामला रफा-दफा कराने के नाम 90 हजार मांगे। पीड़ित ने यह रकम भी भेज दी। इसके बाद खुद को साइबर सेल अफसर बताकर आरोपियों ने फिर रकम मांगी। पीड़ित ने उनके खाते में 4़03 लाख रुपये जमा कर दिए।
गुजरात तक काटे चक्कररू पीड़ित को छह अप्रैल को फोन कर गुजरात साइबर सेल में बुलाया गया। कहा गया कि वहां साइबर पुलिस ने गैंग पकड़ा है, जिसने उसके साथ ठगी की थी। बताया गया कि वह आकर केस दर्ज करवा दें। पीड़ित वहां गया और उस नंबर पर संपर्क किया तो कहा गया कि साइबर सेल आरोपियों के साथियों को पकड़ने उदयपुर चली गई है। पीड़ित को वहां से फिर बुलाया गया।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर के साथ जिन बैंक खातों में रकम गई, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
प्रदीप चौहान, इंस्पेक्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *