बंदी अनिल कुमार की मौत की होगी मजिस्ट्रियल जांच

Spread the love

आठ अक्टूबर 2021 को हुई थी बंदी अनिल कुमार की मौत
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। एनडीपीएस एक्ट के मामले में सजा काट रहे अनिल कुमार की मौत की अब मजिस्ट्रियल जांच होगी। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट गढ़वाल ने उप जिला मजिस्ट्रट पौड़ी को जांच अधिकारी नामित किया गया।
आठ अक्टूबर 2021 को मुरादाबाद निवासी अनिल कुमार पुत्र भूरे सिंह की ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वह एनडीपीएस के एक मामले में जेल के अंदर बंद था। बंदी पूर्व से ही मधुमेह का रोगी था, जिसका उपचार कारागार में चल रहा था। कारागार चिकित्सक द्वारा 18 सितम्बर 2021 बंदी को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। लेकिन जिला चिकित्सालय पौड़ी ने 20 सितम्बर 2021 बंदी को उच्च संस्थान हेतु मेडिकल कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल रेफर किया था। लेकिन चिकित्सा अधीक्षक द्वारा संबंधित सुविधा उपलब्ध न होने पर बन्दी को उपचार हेतु 21 सितम्बर 2021 को ऋषिकेश एम्स अस्पताल के लिये रेफर किया था। जहां बंदी का लगातार उपचार चल रहा था, लेकिन 08 अक्टूबर 2021 को उपचार के दौरान बन्दी की मृत्यु हो गई थी। मृत्यु के कारणों की जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट ने 12 जनवरी 2022 को उप जिला मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नामित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *