छह लोगों की जान लेने वाली मैक्स दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रैटी जांच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पैठाणी थाना क्षेत्र में स्योली तल्ली-स्योली मल्ली के बीच हुए मैक्स दुर्घटना मामले की मजिस्ट्रैटी जांच की जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने हादसे की जांच के लिए एसडीएम चाकीसैंण को जांच अधिकारी बनाया है। बीते सोमवार शाम को स्योली मल्ली मोड़ पर बारातियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 9 अन्य घायल हो गए थे। हादसे के 6 घायलों को पाबौ में स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। डीएम ने हादसे के कारणों की जांच कर एसडीएम को जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *