कोटद्वार-पौड़ी

मूलनिवास, भूकानून, स्थायी राजधानी के मुद्दों पर होगा संघर्ष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखंड समानता पार्टी ने मूल निवास, भू-कानून व स्थाई राजधानी गैरसैंण सहित अनेक जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का ऐलान किया है। प्रदेश में पलायन विकराल रुप ले चुका है। राज्य गठन के 22 साल पूरे होने के बाद भी स्थाई राजधानी नहीं बन पाई है। मूल निवास, भू-कानून व स्थायी राजधानी गैरसैंण सहित अनेक जन मुद्दों पर पार्टी चरणवद्घ रुप से आंदोलन छेड़ सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी।
शुक्रवार को नगर पालिका सभागार पौड़ी में उत्तराखंड समानता पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव चंदन सिंह नेगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवीर सिंह भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन की मूल अवधारणा के साथ भाजपा-कांग्रेस ने खिलवाड़ करने का काम किया है। राष्ट्रीय महासचिव श्रीधर प्रसाद नैथानी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारियों की एक बड़ी पीड़ा है, जिसे बहाल किए जाने के लिए सरकार को तत्काल कदम उठाने चाहिए। इस दौरान विक्रम सिंह राणा को सर्वसम्मति से पार्टी का जिलाध्यक्ष चुना गया। साथ ही उन्हें जल्द जिला कार्यकारिणी का गठन किए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय महासचिव जेपी कुकरेती व संचालन अजय बिष्ट ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख कल्जीखाल जगदीश सिंह बिष्ट, सदस्य कौशल्या रौथाण, सभासद अनीता रावत, सेवानिवृत्त एनटी पौड़ी रामपाल सिंह रावत, दिनेश बिष्ट, रघुवीर सिंह रावत, गिरीश चंद्र, कल्याण सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!