वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिखाई चिंतन व वाक क्षमता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन की ओर से लैंसडौन स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने चिंतन व वाक क्षमता का परिचय दिया। इस दौरान प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा अनुकृति गुसांई व देवेंद्र बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों की तर्क क्षमता, चिंतन व वाक क्षमता विकसित करने के लिए विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल के साथ ही राजकीय बालिका इंटर कालेज लैंसडौन, कैंट बोर्ड हाईस्कूल, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक विद्यालय से पक्ष व विपक्ष में एक-एक वक्ता ने पुरजोर ढंग से अपनी बात का समर्थन किया। प्रतियोगिता के पक्ष में आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा अनुकृति गुसाईं ने प्रथम स्थान, राकइंका लैंसडौन की ऋषिका ने द्वितीय व केंद्रीय विद्यालय के छात्र आरव यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि, विपक्ष में आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र देवेंद्र बिष्ट ने प्रथम, केंद्रीय विद्यालय की छात्रा ऐंजल चौधरी ने द्वितीय व राकइंका लैंसडौन की छात्रा शिल्पा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोसा के अध्यक्ष डा. एसपी नैथानी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डा.मनीषा अग्रवाल, वंदना भारद्वाज, अजय अग्रवाल, शांति गुसाईं, लक्ष्मी थापा, डा. महेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *