शर्बत पिलाकर बुझाई राहगिरों की प्यास

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भारत विकास परिषद की ओर से शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आने जाने वाले राहगीरो को शर्बत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई गई।
रोडवेज बस स्टैंड मे आयोजित कार्यक्रम का आरंभ परिषद के अध्यक्ष सेवकराम मानुजा ने किया। उन्होंने कहा कि आने जाने वाले राहगीरो को भीषण गर्मी में जल पिलाकर राहत देना पुण्य का कार्य होता है और यही मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। कहा कि भारत विकास परिषद इस तरह के सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहती है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक विवेक अग्रवाल, गोपाल बंसल, राकेश मित्तल, चन्द्रमोहन सिंह रावत, राजेन्द्र जखमोला, राजदीप माहेश्वरी, विष्णु अग्रवाल और कैलाश अग्रवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *