कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस को मजबूत करने का लिया संकल्प

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: द्वारीखाल ब्लाक की कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया। इसके लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकजुट होकर विशेष अभियान चलाएंगे।
द्वारीखाल में रविवार को आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है और सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। इसलिए हम सबको एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करना होगा। महिला जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर अत्याचारों की घटनाओं में वृद्धि हुई है, सरकार महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा देने में असफल रही है। इसलिए जनता एक बार फिर कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने भी कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष संजय तोमर,ओम प्रकाश कोटला, कुलभूषण सिंह, प्रमोद चौहान, हिमांशु रावत, राजीव जखमोला, गजेंद्र सिंह बिष्ट, महावीर सिंह और मदन मोहन धूलिया आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!