श्दो से अधिक बच्चे वालों को न मिले मतदान का अधिकाश्

Spread the love

काशीपुर। विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की केंद्रीय समिति सदस्य साध्वी प्राची ने कहा कि हिन्दू अपनी बेटियों को नृत्यांगना नहीं, बल्कि वीरांगना बनाएं। केंद्र सरकार ऐसा कानून लाए कि दो बच्चे वाला व्यक्ति ही मतदान कर सके। उससे अधिक बच्चे वाले व्यक्ति से मतदान का अधिकार छीन लेना चाहिए।
शनिवार को साध्वी प्राची नगर के वार्ड नंबर एक मोहल्ला मझराप्रभु में अखिल भारत वर्षीय युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम यादव के आवास पर पत्रकार वार्ता कर रही थीं। उन्होंने उत्तराखंड में सख्त धर्मांतरण कानून और महिलाओं आरक्षण कानून बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, यहां पर धर्मांतरण जैसी चीजें बहुत घातक हैं। इसलिए राज्य की धामी सरकार ने प्रदेश में धर्मांतरण पर रोक के लिए कठोर कानून बनाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। इससे राष्ट्र व समाज विरोधी ताकतों पर प्रतिबंध लगेगा। साध्वी प्राची ने सरकार से मांग की कि देश में जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाना चाहिए। जिस प्रकार दो से अधिक बच्चों वाले चुनाव नहीं लड़ सकते, उसी प्रकार दो से अधिक बच्चों वालों को वोट डालने से भी रोका जाना चाहिए। साथ ही अन्य सुविधाओं से भी वंचित किया जाना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को संस्कारों की शिक्षा देने का भी आह्वान किया, ताकि भविष्य में किसी भी बेटी के 35 टुकड़े न हो सकें। इस दौरान अखिल भारत वर्षीय युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम यादव ने सपरिवार साध्वी प्राची का शल ओढ़ाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *