आबादी में बढ़ रही गुलदार की धमक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर की घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र में गुलदार का आतंक निरंतर बढ़ता जा रहा है, जिससे भयभीत जनता की परेशानी भी बढ़ रही है। श्रीकोट गंगानाली में रेल सुरंग निर्माण स्थल के समीप जहां दो दिन पहले दिनदहाड़े गुलदार दिखाई दिया, वहीं रविवार सुबह लगभग चार बजे शहर के प्रमुख एजेंसी मोहल्ले में नेशनल हाईवे से सटे एक होटल के बरामदे से गुलदार एक बड़े पालतू कुत्ते को घसीटकर ले गया। सभासद अनूप बहुगुणा ने वन विभाग और प्रशासन से कहा है कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदारों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने के साथ ही वन विभाग की टीमें भी प्राथमिकता से तैनात की जाएं। सभासद अनूप बहुगुणा ने कहा कि शहर के लगभग सभी क्षेत्र गुलदारों के आतंक से भयभीत हैं, जिसे वन विभाग को गंभीरता से लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *