कोटद्वार-पौड़ी

महेंद्र भट्ट के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर की आतिशबाजी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक महेन्द्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर पौड़ी में खुशी जताई और आतिशबाजी की। पदाधिकारियों ने कहा कि महेंद्र भट्ट को प्रदेश संगठन की बागडोर सौंपने से संगठन को मजबूती मिलेगी और उनके अनुभवों से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का संचार होगा। पदाधिकारियों ने पार्टी हाईकमान के प्रति भी आभार जताया। शनिवार को पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित किया और दफ्तर के बाहर आतिशबाजी की। जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि 1991 से उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह मंत्री, जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री और विभाग संगठन मंत्री के पद पर काम किया। प्रदेश युवामोर्चा का पहला प्रदेश अध्यक्ष भी उन्हें बनाया गया था। नंदप्रयाग सीट से वह पहली बार विधायक चुने गए। महेंद्र भट्ट रामजन्मभूमि आंदोलन में जेल भी गए। पदाधिकारियों ने पार्टी दफ्तर में मिष्ठान वितरित कर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाइयां दी। इस मौके पर जिला मंत्री दिगम्बर नेगी ,मंडल अध्यक्ष क्रान्ति किशोर , जयपाल बिष्ट अशोक डुकलान राजकुमार रावत , सुभाष कुमार , बृजमोहन नौटियाल, राजेन्द्र सिंह रावत , मदन मोहन पोखरियाल , दिनेश वाल्मिकी, बबली देवी, रेहान खान , रियाज खान, परमानन्द चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!