चार साल साल बाद भी शुरू नहीं हुआ सिरी का बीएसएनएल टावर

Spread the love

उत्तरकाशी। डुंडा ब्लॉक के गाजणा क्षेत्र स्थित सिरी गांव में वर्ष 2023 में स्थापित बीएसएनएल का मोबाइल टावर आज तक संचालित नहीं हो पाया है। वहीं, ग्रामसभा सटियालीधार में टावर शुरू होने के बावजूद नेटवर्क की कमजोर रेंज से ग्रामीणों को पर्याप्त सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने बीएसएनएल के अधिकारियों से जल्द सेवाएं सुचारु करने की मांग की। कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे धौंतरी तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे। स्थानीय निवासी तेजपाल, दिनेश राणा, नितिन नौटियाल और दीपक नौटियाल ने बताया कि सिरी गांव में लगाया गया मोबाइल टावर गाजणा क्षेत्र के 27 से अधिक गांवों के लोगों को बेहतर संचार सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था लेकिन चार वर्ष बीतने के बाद भी टावर चालू नहीं होने से इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अन्य निजी कंपनियों के मोबाइल नेटवर्क भी अक्सर ठप रहते हैं। इससे ग्रामीणों का बाहरी दुनिया से संपर्क बाधित हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में भूस्खलन और सड़क बंद होने जैसी आपदाओं का खतरा बना रहता है।
ऐसे समय में मोबाइल नेटवर्क का न होना गंभीर चिंता का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *