ज्योतिर्मठ। रात को ऊपरी क्षेत्र में हुई भारी बारिश होने से परसारी में बहने वाला घट गदेरा उफान पर आ गया। इससे दो पैदल पुलिया और पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं।
पुलिया क्षतिग्रस्त होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। सोवन सिंह मोर्तोलिया ने बताया कि घट गदेरा पर आम तौर पर इसमें इतना पानी नहीं आता है। मगर बारिश के कारण गदेरा उफान पर आ गया था। वहीं ज्योतिर्मठ नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह ने बताया कि पालिका की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जल्द क्षतिग्रस्त पुलिया और पेयजल लाइन को ठीक करवा लिया जाएगा।