कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस ने स्मृति ईरानी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा अशोभनीय दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को पुराने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और स्मृति ईरानी का पुतला भी फूंका। शनिवार को कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय से पुराने डीएम कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अशोभनीय दुव्र्यवहार किया है जोकि उचित नहीं है। इस दौरान कांग्रेसियों ने स्मृति ईरानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, कांग्रेस सेवादल नगराध्यक्ष युद्धवीर सिंह रावत, किसान कांग्रेस नगराध्यक्ष मनमोहन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला नीलम रावत, रेखा भंडारी, राहत हुसैन, भरत सिंह, शिवप्रसाद रतूडी, पदमेंद्र बिष्ट, अनिल कुमार, उपेंद्र रावत, गणेश थपलियाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!