अहमदाबाद के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस छावनी में तब्दील हुए परिसर; डॉग स्क्वॉड मौके पर

Spread the love

अहमदाबाद , गुजरात के अहमदाबाद में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। करीब 10 स्कूलों को एक साथ ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर तुरंत प्रभाव से छात्रों की छुट्टी कर दी गई और स्कूल परिसरों को खाली करा लिया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ बम निरोधक दस्ता (क्चष्ठष्ठस्), डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्कूलों को जो धमकी भरा ईमेल मिला है, उसकी सब्जेक्ट लाइन में ‘क्च0द्वक्च क्चढ्ढड्डह्यह्ल ञ्च1:11क्करूÓ लिखा हुआ था। यह ईमेल ‘रूह्वठ्ठह्म्श क्तह्वद्बष्द्मद्गद्यÓ नाम की आईडी से भेजा गया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। जिन प्रमुख स्कूलों को निशाना बनाने की धमकी दी गई, उनमें महाराजा अग्रसेन, जेबर स्कूल, निर्माण हाई स्कूल, डिवाइन और देव इंटरनेशनल जैसे प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं। स्कूल प्रबंधन ने ईमेल देखते ही पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद प्रशासन तत्काल एक्शन मोड में आ गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस तकनीकी सर्विलांस के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ईमेल कहां से जनरेट हुआ और इसे भेजने वाले का असली मकसद क्या था। फिलहाल पुलिस की टीमें स्कूलों के चप्पे-चप्पे की छानबीन कर रही हैं ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। गौरतलब है कि हाल ही में पंजाब के जालंधर में भी स्कूलों को इसी तरह बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसे देखते हुए एजेंसियां इस मामले को किसी बड़े पैटर्न या शरारती तत्व की साजिश के तौर पर देख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *