चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
देहरादून : कैंट कोतवाली के बिंदाल पुलिस चौकी ने चोरी के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी के बिजली के एल्युमिनियम कंडक्टर के दो बंडल, सात कॉपर की रॉड समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं।

कैंट कोतवाली इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि सोमवार को अपूर्व कटियार पुत्र डीके कटियार निवासी न्यू बसंत विहार एंक्लेव ने एक तहरीर दी। तहरीर के माध्यम से उसने बताया कि मैं 33 केवी (बिजली घर) तलवार लाइन का ठेकेदार हूं। रविवार की रात्रि को हमारे बिजली घर के स्टोर की टीन सैड को अज्ञात चोरों द्वारा उखाड़ कर उसके अंदर रखें एलुमिनियम के कंडक्टर एवं कॉपर की सात रॉड को चोरी कर ली गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के बाद मंगलवार को पुलिस ने अभियुक्त वीरू साहनी पुत्र राजगीर साहनी निवासी ग्राम सुस्ता पोस्ट ऑफिस केरूवा बरवारी थाना गायघाट जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता आजाद कॉलोनी गोविंदगढ़, गनोर कुमार पुत्र चंद्रेश्वर साहनी निवासी ग्राम बडोली थाना सिंघवादा जिला दरभंगा बिहार हाल पता आजाद कॉलोनी गोविंदगढ़, सतना साहनी पुत्र राम बहादुर साहनी निवासी ग्राम महा नवली थाना बिशनपुर जिला दरभंगा बिहार हाल पता आजाद कॉलोनी गोविंदगढ़ को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *