लोहाघाट अस्पताल में तीन डक्टर और स्टाफ संक्रमित

Spread the love

चम्पावत। उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट में कार्यरत तीन डक्टर के अलावा तीन स्टाफ के कर्मचारी कोरोना पजिटिव आए हैं। इससे पहले भी एक डाक्टर और चार स्टाफ के कर्मी पजिटिव आए थे। अब कुल डक्टर सहित 11 कर्मचारी कोरोना पजिटिव हो चुके हैं। चिकित्सा अधीक्षक ड. जुनैद कमर ने बताया कि नियमित रूप से कोरोना जांच के बाद तीन डक्टर और तीन अन्य स्टाफ कर्मी पजिटिव आए हैं। ड. जुनैद ने बताया कि इससे पहले भी एक डक्टर सहित पांच स्टाफ के कर्मी पजिटिव आए हैं। ड. जुनैद ने बताया कि इन सभी स्वास्थ्य कर्मियों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। इसके अलावा कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। अस्पताल को रोजाना सेनेटाइज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *