तीन अवैध निर्माणों को सील किया

Spread the love

चमोली : प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा नगर क्षेत्र एवं स्कींइग केन्द्र औली में बिना प्रशासन की अनुमति के गुपचुप तरीके से किये जा रहे 30 निर्माणों के चिह्निकरण के बाद सिलिंग की कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रशासन की संयुक्त टीम ने तहसीलदार महेन्द्र आर्य के नेतृत्व में परसारी रोड में निर्माणाधीन एक और औली में दो अवैध निर्माणों को सील कर दिया है। उपजिलाधिकारी चन्द्रशेखर बशिष्ट ने बताया कि ज्योतिर्मठ नगर में जनवरी 2023 को हुए भूंधसाव के बाद यहां पर हर प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। साथ ही औली में प्राधिकण लागू है ऐसे में औली और जोशीमठ दोनों ही स्थानों में बिना अनुमति के किसी भी प्रकार के निर्माण नहीं हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पूर्व संयुक्त टीम ने लगभग 30 अवैध रूप से हो रहे निर्माणों का चिह्निकरण किया है, जिसके बाद इनकी सिलिंग की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। वहीं स्थानीय निवासी राकेश रंजन, कमल रतूड़ी, वैभव सकलानी कहते हैं कि जहां सिलिंग के नाम पर प्रशासन आम लोगों को डरा रहा है तो वहीं सेना और आईटीबीपी में धड़ल्ले से भारी निर्माण हो रहे हैं लेकिन प्रशासन उन्हें नहीं रोक रहा है प्रशासन का डंडा मात्र आम लोगों तक सिमित होकर रह गया है जो गलत है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *