खटीमा में तीन सदस्यीय कमेटी फसलों का नुकसान आंकेगी

Spread the love

रुद्रपुर। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण हो रही बेमौसम बरसात से किसानों को हुए नुकसान का आकलन तीन सदस्सीय कमेटी करेगी। जिलाधिकारी के आदेश पर नुकसान के आकलन के लिए कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही मुआवजा देने की कार्यवाही की जाएगी। बरसात के कारण खेतों में गेहूं की बाली गिर गई है। इससे गेहूं का दाना खराब हो गया है। गेहूं की फसल बर्बाद होने पर किसानों की सरकार से मुआवजे की मांग लगातार चल रही थी। जिलाधिकारी ने गेहूं की फसल के नुकसान के सर्वे के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। टीम ने खटीमा में सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। फसल खराब होने से परेशान किसानों का कहना है कि इस बार उन्हें अच्छा गेहूं होने की उम्मीद थी, लेकिन बेमौसम भारी बरसात में उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। उनकी सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द सर्वे कराया जाए और उन्हें मुआवजा दिया जाए। एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने बताया कि तीन सदस्यीय कमेटी ने खटीमा क्षेत्र में बारिश से खराब हुई फसल का सर्वे शुरू कर दिया है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *