हार्दिक पटेल पर कयासों के बीज, तीन बार के विधायक अश्विन कोतवाल ने छोड़ी कांग्रेसय बीजेपी से जुड़े

Spread the love

अहमदाबाद, एजेंसी। गुजरात विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, कांग्रेस पार्टी में असंतोष लगातार सामने आ रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हार्दिक पटेल पहले ही पार्टी के प्रति अपने बागी तेवर दिखा चुके हैं। इस बीच मंगलवार को गुजरात में कांग्रेस पार्टी को एक और झटका लगा। तीन बार के विधायक और आदिवासी नेता अश्विन कोतवाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया। माना जा रहा है कि वह विपक्षी नेता के तौर पर दूसरे आदिवासी नेता सुखराम राठवा के चुने जाने से नाराज चल रहे थे। उन्होंने एक महीने से अधिक समय से कांग्रेस कार्यालय तक आना बंद कर दिया था।
गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की चिंताएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस के आदिवासी नेता अश्विनी कोतवाल ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। अश्विनी कोतवाल तीन बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनका जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कोतवाल ने कहा कि वह कांग्रेस के विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों में काम करने के तरीके से नाखुश हैं।
उत्तरी गुजरात के साबरकांठा जिले के खेड़ब्रह्मा के विधायक कोतवाल ने गांधीनगर में पार्टी मुख्यालय श्कमलमश् में गुजरात भाजपा प्रमुख सी आर पाटिल की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होने से पहले मंगलवार दोपहर गुजरात विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा। कोतवाल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2007 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर मुझसे मुलाकात की था और राज्य के प्रत्येक आदिवासी के लिए एक पक्का घर होने के अपने संकल्प को साझा किया था। आज देश के प्रधान मंत्री के रूप में वह आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *