निकाली तिरंगा यात्रा, लोगों को तिरंगा फहराने को किया जागरूक

Spread the love

नई टिहरी : हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। चोपड़याल गांव में महिला मंगल दल की रैली निकालकर लोगों को तिरंगा फहराने के लिए किया जागरूक किया। तिरंगा रैली के दौरान भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुशील बहुगुणा ने कहा कि तिरंगा देश की शान है। हर घर तिरंगा लहराया जाना चाहिए। जिसके लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है। कहा कि स्वतंत्रता दिवस को लोकतंत्र के उत्सव की तरह मनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से देश में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव की भावना का संचार किया जा रहा है। जिसे राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश, जिला व ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस अवसर पर तिरंगा रैली के आयोजन में बिरेंद्र डबराल, रामचंद्र, इंद्रदेव डबराल, महिला मंगल दल की बसु देवी, गुड्डी देवी, देवेश्वरी देवी, शकुंतला देवी, सरस्वती देवी, जौंतारी देवी, मंजू देवी, स्वारी देवी, अंजली देवी, भंधु देवी, राशी देवी सरोजनी देवी, उर्मिला देवी, भुवनेश्वरी देवी, कुम्भीबाला भट्ट, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *