तीर्थ पुरोहितों का धरना23 वें दिन भी रहा जारी

नईटिहरी। देवस्थानम बोर्ड तथा बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के विरोध में तीर्थ पुरोहितों का संगम स्थल पर धरना 23 वें दिन भी जारी रहा। तीर्थ पुरोहितों ने सरकार से देवस्थानम बोर्ड को तत्काल भंग कर पूर्व की भांति व्यवस्था बनाने की मांग की। श्री बदरीश पंडा पंचायत सदस्य राजेंद्र त्रिपाठी ने कहा तीर्थ पुरोहित व हक हकुकधारी इस मामले में सरकार पर विश्वास नहीं कर सकते हैं। कहा श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व. मोहनलाल थपलियाल द्वारा बदरीनाथ धाम के विषयक बनाये गए मास्टर प्लान को लेकर भी तीर्थपुरोहित काफी संशय में है। कहा मास्टर प्लान को लेकर तीर्थपुरोहितों से कोई चर्चा नहीं हुई है, जिससे तीर्थ पुरोहित और हकुकधारी में रोष बना है। उन्होंने सरकार से मास्टर प्लान को तत्काल वापस लेने की मांग की है। बुधवार को धरने पर बैठने वालों में पूर्णानंद तिवारी, नंद ध्यानी, राहुल कोटियाल, मनोज ध्यानी, प्रमोद, गौरी भट्ट, हरीश टोडरिया आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *