आज मनाया जाएगा श्री श्याम बाबा का जन्मोत्सव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि, कोटद्वार। श्री श्याम मित्र मंडल समिति की ओर से श्री कृष्ण स्वरूप श्री श्याम बाबा का जन्मोत्सव आज (रविवार) को धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन महाराजा वैडिंग प्वाइंट में होगा। समिति के अध्यक्ष सुनील कर्णवाल ने बताया कि श्री खाटू श्याम का जन्म कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को होने के कारण इस दिन बाबा का जन्मोत्सव मनाया जाता है। बताया कि कार्यक्रम में आंकाक्षा मित्तल, गोपाल प्रजापति, सुनीता शर्मा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही विजय गोयल द्वारा बाबा की छवि का भव्य व अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। कहा कि कुमार गिरीराज शरण की अगुआई में बाबा की अखंड ज्योति रथ यात्रा संपूर्ण भारत का भ्रमण करते हुए 28 नवंबर को कोटद्वार पंहुचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *