आज होगा केदारनाथ विधानसभा में सार्वजनिक अवकाश

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा उप निर्वाचन के कारण मतदान के दिन 20 नवंबर को केदारनाथ निर्वाचन क्षेत्र में स्थित समस्त शासकीय, अशासकीय कार्यालय सहित शैक्षणिक संस्थानों में सवेतनिक सार्वजनिक अवकाश रहेगा। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि 20 नवंबर को केदारनाथ विधानसभा उप निर्वाचन के दिन उक्त विधानसभा में समस्त संस्थानों सहित शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्द्ध-निकायों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों, कारीगरों, मजदूरों को मतदान के लिए सवेतनिक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके अधीनस्थ कार्मिकों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अवकाश रखने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *