लोगों को बताया मतदान का महत्व

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मतदान दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड़ के साथ ही अन्य स्कूलों में अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
बुधवार को इंटर मीडिएट कॉलेज परसुंडाखाल में कार्यक्रम अधिकारी सुरजीत नेगी के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली से पूर्व शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में बताया। कहा कि कई व्यक्ति अपने मत का प्रयोग नहीं करते। हमें अपने आसपास रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मत अधिकार के प्रति जागरूक करना होगा। वहीं, राजकीय इंटर कालेज कुंभीचौड़ के स्वयं सेवियों ने क्षेत्र में मतदान जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में निकाली गई रैली के दौरान विद्यार्थियों ने आमजन से प्रत्येक प्रत्येक चुनाव में अपने मत का प्रयोग अवश्य करने की अपील की। कहा कि मतदान करना देश के प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। एक बेहतर सरकार के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों मतदान जरूर करना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य लखपत राज खुगशाल, वीरेंद्र बुड़ाकोटी, नीरज कुमार, पूनम पांथरी, अरविंद कुमार, कृष्ण कुमार वर्मा, राजेंद्र कुमार भंडारी, किरनवती, पंकज रावत, मिथलेश बलोदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *