विद्यार्थियों को बताया एनएसएस का महत्व

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय इंटर कॉलेज झंडीचौड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को एनएसएस के महत्व के बारे में बताया गया।
सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा की प्रेरणा देता है। सामुदायिक कार्यों के लिए छात्र-छात्राओं को तैयार करता है। सात दिवसीय शिविर में छात्र-छात्राएं स्वच्छता अभियान के साथ ही कई अन्य अभियान भी चलाए जाएंगे। कार्यक्रम अधिकारी गणेश प्रसाद बड़ोला ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य मैं नहीं आप है। जिससे छात्र-छात्राओं द्वारा संवेदना, प्रेम, करुणा, सेवा, सहयोग सामाजिक हित के कार्यों के लिए सबल बनाना है। कार्यक्रम में हिना, रितिका, नीलक की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर रेखा देवी, आनंद प्रकाश घिल्डियाल, राकेश खंडूडी, देवेंद्र सिंह राजपूत, गजेंद्र सिंह गुसाईं, सोहन लाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *