शिविर में स्वयं सेवकों को रक्तदान का महत्व बताया

 

 

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल पदमपुर के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेवियों को रक्तदान का महत्व बताया गया। इस मौके पर स्वयं सेवियों ने सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर जन-जागरूकता रैली निकाली।
श्री गुरू राम राय पैरा मेडिकल कॉलेज पदमपुर में चल रहे शिविर के दूसरे दिन शनिवार को समाज सेवी दलजीत सिंह ने रक्तदान के संदर्भ में लोगों के मन में जो भ्रांतियां हैं, उनका निराकरण करते हुए रक्त के कार्य, रक्त ग्रुप रक्तदान के लाभ बताते हुए स्वयं सेवियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना बहुत ही अच्छा कार्य है। रक्तदान करने से शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है। 18 से 60 वर्ष के स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से जरूरतमंद लोगों को रक्त की पूर्ति होती है व शरीर के लिए लाभदायक भी होता है। गंभीर बीमारी वाले व्यक्ति जैसे ब्लड प्रेसर, मधुमेह, हृदय रोग से ग्रसित लोगों को रक्तदान नहीं करना चाहिए। रक्तदान करने से कई फायदे है। हमारे शरीर में नए रक्त की उत्पत्ति होती है। जिससे शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है। हमें रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरीश उनियाल, कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु द्विवेदी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी सतेन्द्र नेगी, प्रणव राज बमराड़ा, कुनाल बिज्लवाण, शिवी शर्मा, रितु उनियाल, ओशिन जोशी, अंकित भारद्वाज, महावीर सुधीर, नीरज बिष्ट, आशीष आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *