प्रस्तावित सीवर लाइन कार्य का जायजा लिया

Spread the love

देहरादून। जलसंस्थान व स्मार्ट सिटी निर्माण की संयुक्त टीम ने मंगलवार को कॉन्वेंट रोड में प्रस्तावित सीवर लाइन के कार्य का जायजा लिया। इस दौरान स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिया गया कि प्रस्तावित योजना पर एचडीडी तकनीक के माध्यम से तेजी से काम पूरा किया जाएगा। ताकि क्षेत्रवासियों को सीवरेज से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। अधिशासी अभियंता जलसंस्थान आशीष भट्ट ने बताया कि कॉन्वेंट रोड पर पूर्व में बिछाई गई सीवर लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। ऐसे में कई जगह ओवरफ्लो को लेकर शिकायत रहती है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड की योजना में पहले से ही सीवर लाइन को नए सिरे से बिछाने का काम होना प्रस्तावित है और कार्य शुरू भी हो चुका है। यह सीवर लाइन कॉन्वेंट स्कूल, लैंसडोन चौक, सहारनपुर चौक, हरिद्वार बाईपास से होते हुए जलसंस्थान के एसटीपी से जुड़ेगी। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से जेई अंकित बुटोला मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सीवर लाइन काम तेजी से पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *