Uncategorized

आयुक्त गढ़वाल मंडल ने किया जिला कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नजारत, मालखाना, शस्त्रागार, रिकॉर्ड रूम, ट्रेजरी, आपदा प्रबंधन, रजिस्ट्री और स्टांप कार्यालय, संयुक्त कलेक्ट्रेट ऑफिस व कलेक्ट्रेट और नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल ने रिकॉर्ड कीपिंग, साफ-सफाई, पंजीका रखरखाव, रिसेप्शन, डाक प्राप्ति और निर्गमन, आवेदन एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया, न्यायालय के कार्यों का निस्तारण आदि को बारीकी से देखते हुए संतुष्टि व्यक्त की। देहरादून कलेक्ट्रेट में अधिकतर कार्यप्रणाली संपादन में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का बेहतर उपयोग करने के चलते उन्होंने इसकी प्रशंसा भी की। उन्होंने आपदा प्रबंधन कार्यालय में निरिक्षण के दौरान कहा कि बरसात के सीजन में कोरोना को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के स्तर पर पूरी तैयारी रखें और सूचनाओं को साझा करने के साथ समस्या के हल को तत्काल ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आगामी समय में निर्वाचन के कार्यों के संपादन की तैयारी करने को कहा। निरीक्षण के बाद आयुक्त गढ़वाल मंडल कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिले के 2020-21 जिलाधिकारी सम्मान कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को जिलाधिकारी सम्मान से सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी सम्मान के अंतर्गत ग्रुप सम्मान में जिला प्रोबेशन कार्यालय को, अधिकारी वर्ग में मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ मीनाक्षी जोशी को, कर्मचारी वर्ग में सुभाष थपलियाल डाटा एंट्री ऑपरेटर क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय देहरादून और राजेश्वर कुमार सोनकर अनुसेवक कोषागार, फील्ड कर्मचारियों में एसओ प्रेमनगर धनराज सिंह बिष्ट और जिला पूर्ति निरीक्षक देहरादून सुनील देवली व हरेला पर्व 2020 के दौरान 1 घंटे में 3.51 लाख पौधारोपण में सहयोग करने और उसकी ऑनलाइन रिपोर्टिंग करने के लिए परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह और जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल को विशिष्ट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। आयुक्त ने कहा कि कोरोना के चलते जिन कर्मचारियों व उनके परिजनों ने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी सांत्वना है। डीएम ने कर्मचारियों को इनाम के रूप में दस हजार रुपये दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गिरीश गुणवंत, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, विभिन्न क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी, स्टेनो आयुक्त गढ़वाल मंडल दिनेश चंद्र पंत, सीपीओ जिलाधिकारी देहरादून वीरेंद्र सिंह आदि माजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!