बिग ब्रेकिंग

पर्यटन मंत्री ने की नौगांवखाल में पैथोलॉजी लैब निर्माण के लिए 24 लाख की घोषणा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

सतपुली अस्पताल को दिये ऑक्सीजन कंसटे्रक्टर, ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली।
क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दुधारखाल रोड स्थित अपने निवास पर चौबट्टाखाल विधानसभा को व्यक्तिगत संसाधनों से तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 29 थर्मल स्कैनर और 29 आक्सीमीटर दिये। इस मौके पर पर्यटन मंत्री ने सतपुली, बैजरो, पोखड़ा, नौगांवखाल में पैथोलॉजी लैब निर्माण के लिए 24 लाख रुपए देने की घोषणा की।
शुक्रवार को सतपुली दुधारखाल रोड स्थित अपने निवास पर पंहुचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने व्यक्तिगत तौर पराजकीय संयुक्त अस्पताल सतपुली के चिकित्साधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार को एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 29 ऑक्सीमीटर और 29 थर्मल स्कैनर सौंपे। इस मौके पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि सब लोगों को एकजुट होकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीतनी है। जिसमें हौसले और साहस के साथ मनोबल भी ऊंचा होना आवश्यक है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से 2 गज की दूरी और मास्क है जरूरी का पालन करने का भी आह्वान किया। पर्यटन मंत्री ने तहसील सतपुली के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार और थाना सतपुली के मिशन हौसला के तहत थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैंथवाल द्वारा कोविड काल में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार, पर्यटन मंत्री के पुत्र सुयश रावत, पुत्रवधु मोहिना कुमारी, पर्यटन मंत्री के पीआरओ राय सिंह नेगी, वेद प्रकाश वर्मा, थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैंथवाल, बृजमोहन रावत मंडल अध्यक्ष सतपुली, ठाकुर अंकित सिंह, कुलदीप रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!