पर्यटन नगरी लैन्सडाउन में स्थापित हुआ पुलिस पर्यटन केन्द्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडोन। जनपद के कोतवाली लैंसडाउन क्षेत्रान्तर्गत गांधी चौक में पर्यटको/यात्रियों के लिये “पर्यटन पुलिस केन्द्र”बनाया गया है। जिसका आज मंगलवार को जनपद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा उद्धघाटन किया गया। जहाँ पर स्थानीय पुलिस द्वारा पर्यटकों/यात्रियों को रुट, पेट्रोल पंप, स्वाथ्य केन्द्र व अन्य आवश्यक केन्द्रों की आवश्यक जानकारी दी जायेगी। जिससे पर्यटको को लैन्सडाउन पर्यटक क्षेत्र में घूमने के लिये सुगमता एवं आसानी होगी। तत्पश्चात एसएसपी द्वारा नगर के व्यक्तियों, सी.एल.जी. मैम्बर्स, होटल ऐशोसियेशन के पदाधिकारियो के साथ बैठक की गयी। उक्त बैठक में केन्ट बोर्ड लैंसडौन की मुख्य अधिशासी अधिकारी सुश्री शिल्पा ग्वाल, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौड़ियाल, क्षेत्राधिकरी कोटद्वार अनिल कुमार जोशी, सी.एल.जी. मैम्बर्स, होटल ऐसोसियेशन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। उक्त बैठक के पश्चात एसएसपी द्वारा कोतवाली लैन्सडाउन का औचक निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *