Uncategorized

ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू जिला रुद्रप्रयाग द्वारा ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के मौके पर मुख्यालय में प्रदर्शन किया गया। साथ ही एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा निजीकरण और विभिन्न समस्याओं को लेकर कार्रवाई की मांग की गई। आंगनबाड़ी यूनियन की जिला अध्यक्ष सुनीता भट्ट की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया इसके बाद कार्यकर्ताओं ने संगम बाजार से मुख्य बाजार बस अड्डे तक जुलूस प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए सीटू के जिला महामंत्री वीरेंद्र गोस्वामी ने कहा कि आज के दिन देश की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ महा हड़ताल की जा रही है। इस हड़ताल की मुख्य मांगे निजीकरण पर रोक लगाने, श्रम कानूनों को बदलना व कमजोर करना है साथ ही मांग की जा रही है कि भोजन माता, आंगनबाड़ी, ग्राम प्रहरी, आशा उपनल कर्मचारी, संविदा कर्मचारी को 23000 प्रति माह वेतन दिया जाए। भोजन माता व आंगनबाड़ी, ग्राम प्रहरी, आशा उपनल को राज्य सरकार राज्य कर्मचारी घोषित करे। साथ ही नियमित कर्मचारी की भांति सभी सुविधाएं प्रदान करे। समान कार्य के समान वेतन का भुगतान करने आदि पर कार्रवाई की जाए। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के उत्पीड़नात्मक कार्रवाई का विरोध किया जाएगा। सभा को किसान नेता भरत सिंह भंडारी, सुनीता भट्ट, नरेंद्र रावत, ग्राम प्रहरी नेता भगत सिंह पंवार, भोजन माता कामगार यूनियन की बीना देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सुमन पंवार, किसान नेता रोशन लाल, विनीता देवी, सरोजनी देवी, भवानी देवी, पिंकी देवी, मीना देवी, सुंदरी देवी, सरोजनी कठैत, चैता देवी, माधुरी पुरोहित, भुवनेश्वरी देवी, रजनी बिष्ट, हेमा देवी, सीता देवी, चंद्रा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!