उत्तराखंड

बिजली बिलों में सरचार्ज हटाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने दिया धरना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। बिजली बिलों में सरचार्ज हटाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने आज धरना दिया तथा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि जहां एक तरफ कई राज्य सस्ती दरों में बिजली जनता को दे रहे हैं, वहीं उत्तराखंड जो बिजली उत्पादन में सर्वोच्च स्थान रखता है वहां की जनता को महंगी दरों में बिजली प्राप्त हो रही है और 1 अप्रैल से तो प्रति युनिट सरचार्ज भी बढ़ाया जा रहा है। जिसका अल्मोड़ा के व्यापारी और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल विरोध करता है और इसके विरोध में व्यापार मंडल धरने पर बैठा है। कहा कि नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा मुख्यमंत्री से निवेदन करता है कि शीघ्र ही व्यापारियों और जनता पर लगाए जाने वाले सरचार्ज को हटाने का कष्ट करें अन्यथा राज्य के व्यापारी और आम जनमानस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए बाध्य होगी। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि अगर सरकार और विभाग व्यापारियों की मांगों को अनदेखा करते हैं तो व्यापार मंडल आगे विभागों और अधिकारियों का घेराव करेगा। कहा कि सरकार द्वारा 21 सितम्बर 2022 से 31 मार्च 2023 तक का 379 करोड़ रुपया सरचार्ज के रूप में जनता से वसूला जा रहा है जिसका हम विरोध करते हैं। धरना देने वालों में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, महिला उपाध्यक्ष जया साह, उपाध्यक्ष मुकुल जोशी ,उपाध्यक्ष नरेंद्र साह, सचिव वकुल साह, उपसचिव अश्वनी नेगी, उपसचिव आशीष कुमार, कोषाध्यक्ष कुनाल न्याला आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!