डपिंग जोन पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी

Spread the love

बागेश्वर। काफलीगैर से जांठा मोटर मार्ग निर्माण का मलबा गधेरे में डंप करने पर व्यापार मंडल ने नाराजी जताई है। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में यह मलबा उनके खेतों तक पहुंचेगा और उनकी फसल चौपट हो जाएगी। उन्होंने इस पर कड़ाई से रोक लगाने की मांग की है। शनिवार को तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है। चेतावनी देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, दीपक रौतेला, पुष्पा रौतेला, नारायण सिंह, बलवंत सिंह आदि शामिल हैं। इधर पीएमजीएसवाई के ईई जगदीश तिवारी ने बताया कि जल्द गधेरे में मलबा हटा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *