व्यापारियों ने किया व्यवसायिक कर का विरोध

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
शहर के व्यापारियों ने नगर निगम की ओर से वसूले जा रहे व्यवसायिक कर का विरोध किया है। कहा कि यदि नगर निगम जल्द अपना निर्णय वापस नहीं लेता तो व्यापारी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। व्यापारियों ने कहा कि इस कर का निर्धारण व्यापारी प्रतिनिधियों की सहमति के बिना किया गया है। कोरोना काल में पहले ही व्यापारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ऐसे में नगर निगम उनसे कर वसूलने की तैयार कर रहा है। नगर निगम शहर में पार्किग, आवारा पशु, सीवर सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के बजाय व्यापारियों का शोषण कर रहा है। इस मौके पर जिला महामंत्री लाजपत राय भाटिया, मनोज अग्रवाल, सेवक मनुजा, अजय गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, अनीता चावला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *