उत्तराखंड

व्यापारियों ने उठाई झूला पुल के मरम्मत की मांग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर(आरएनएस)। सरयू नदी पर बने झूला पुल लंबे समय से बंद रहने पर व्यापारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने पुल की मरम्मत के बाद खोलने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में व्यापारी गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन ने उत्तरायणी मेले के वक्त पुल को खतरा बताते हुए इसे आवाजाही के लिए बंद कर दिया। तब भी व्यापारी इसकी मरम्मत के लिए जिला प्रशासन से मिले। उन्हें आशसन दिया था कि जल्द पुल की मरम्मत हो जाएगी, लेकिन नहीं हुई। गत 21 जुलाई को डीएम के आदेश के बाद एक बार पुल को फिर बंद कर दिया है। उन्होंने पुल बंद करने के बजाए उसका समाधान खोजने और जल्द मरम्मत करने की मांग की है। पुल को आवाजाही के लिए बंद करना समस्या का समधान नहीं है। इस पुल के बंद होने से बाजार में लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। व्यापारियों ने जल्द झूला पुल की मरम्मत करने की मांग की है। मांग करने वालों में उपाध्यक्ष इंदू चौधरी, सचिव पुष्कर किरमोलिया, नवीन लाल साह, जगदीश कार्की उमेश साह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!