कर्णप्रयाग में व्यापारी बोले बाजार में हों सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Spread the love

चमोली। नगर उद्योग व्यापार मंडल ने सभी बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की मांग उठाई है। व्यापारियों का कहना है कि आए दिन नशेड़ियों और अन्य असामाजिक तत्वों से बाजार में व्यापारियों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। व्यापार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मिंगवाल ने कहा कि नगर के बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। ताकि आए दिन होने वाले विवाद की घटनाओं की रोकथाम हो सके। मिंगवाल ने कहा कि बाजार में नशेड़ियों और अन्य असामाजिक तत्वों के आने से विवाद की घटनाएं बढ़ रही है। बता दें कि बीते तीन जुलाई को बदरीनाथ हाईवे पर कुछ स्थानीय युवाओं से वाहनों की हल्की टक्कर के बाद से एक गोपेश्वर का युवक लापता हो गया था। जिसका सुराग अभी तक नहीं लगा। हालांकि युवक के लापता होने के मामले में पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर खोजबीन कर रही है। लेकिन बाजार में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए व्यापारियों ने सुरक्षा के कदम उठाए जाने की मांग की है। व्यापारियों ने नियमित गश्त, सीसीटीवी कैमरों को चाक चौबंध सहित अन्य मांगें उठाई हैं। वहीं लापता युवक के मामले में पुलिस थानाध्यक्ष बृजमोहन राणा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *