उत्तराखंड

पालिका सभासद ने दी हड़ताल पर बैठने की चेतावनी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। पालिका के वार्ड नंबर सात के सदस्य सतीश चमोली ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को पत्र लिखकर एम ब्लाक आवासीय कालोनी की मरम्मत व मोलधार ने नगर पालिका तक जाने वाली सड़क के सुधारीकरण की मांग की मांग करते हुए इस पर कार्य न होने पर हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। सभासद चमोली ने पालिका ईओ को लिखे पत्र में अवगत कराया है कि नगर की एम ब्लाक आवासीय कालोनी बदहाल स्थिति से गुजर रही है। नगर पालिका कर्मचारियों से हर माह कालोनी की मरम्मत के लिए शुल्क लिया जाता है। लेकिन आज तक कालोनी में मरम्मत काम नहीं हुआ है। इसी तरह से मोलधार से नगर पालिका कार्यालय तक जाने वाली सड़क की स्थिति निरंतर बदहाल बनी हुई है। जिससे दुर्घटनाओं की प्रबल संभावनाएं बनी हुई हैं। यह दोनों कार्य यदि पालिका ने पंद्रह दिनों के भीतर शुरू करवाने का काम नहीं किया तो वे नगरपालिका के खिलाफ हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!