उत्तराखंड

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। नगर में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ली। नगर के जिला पंचायत सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष डीपी जोशी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एसोसिएशन को मजबूत करने व सभी विद्यालयों साथ लेकर चलने की बात कही। बाद में कोषाध्यक्ष ललित उपाध्याय ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। संचालन पूर्व सचिव नवीन चंद्र कोठारी ने किया। यहां अध्यक्ष भूपाल सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष रुद्राक्ष जोशी, सचिव प्रकाश पांडे, कोषाध्यक्ष हर्षित जोशी, पूरन भट्ट, राजन चंद, दिनेश जोशी, गंगादत्त जोशी, द्वारिका प्रसाद जोशी, खीम सिंह चौहान, दिनेश जोशी, गंगा दत्त जोशी, आचार्य गुणाधीश ब्रह्मचारी, ललित उपाध्याय प्रदीप कुमार पांडे, हर्ष मेहता, ललित पंत, केसी राजन, ललित सिंह मेहरा, अनिल वर्मा, अमित बिष्ट, गिरीश चंद्र पाटनी, राजेंद्र सिंह, पूरन चंद्र भट्ट, हर्षित जोशी, आशीष कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!