उत्तराखंड

क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी के विरोध में व्यापारियों का हंगामा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। वेंडर जोन निर्धारण को बुलाई बैठक में व्यापारियों ने क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी के विरोध में हंगामा किया। कहा इससे व्यापारियों का नुकसान होगा। मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी ने कहा कि व्यापारी किसी भी हालत में क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी नहीं नहीं लगाने देंगे। जिला प्रशासन व पालिका प्रशासन के अधिकारियों की मौजूद्गी में गुरुवार को बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने वेंडर जोन के बजाए डीएसए मैदान में लगने जा रही क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी का विरोध कर दिया। तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह ने कहा प्रदर्शनी शहर से बाहर लगाई जाए। महासचिव त्रिभुवन फर्त्याल ने कहा कि यह हाईकोर्ट के नियमों का उल्लंघन है। मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष नेगी ने कहा मैदान से प्रदर्शनी लगी तो व्यापारी विरोध करेंगे। साथ ही मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे। भारी के बाद बैठक में क्राफ्ट बाजार को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका। यहां तहसीलदार नवाजिश खलीक, अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा, एसआई हरीश बिष्ट, राजेश वर्मा, अमरप्रीत सिंह, जमीर अहमद, सिद्घार्थ टेत्री, दीवान सिंह, विजय कुमार रहे।
नैनताल क्राफ्ट बाजार का प्रस्ताव भारत सरकार के निर्देश पर अनुमन्य शुल्क पर पालिका प्रशासन की अनुमति से किया जा रहा है। शिल्पकारों की ओर से निर्मित कलातियों को बाजार उपलब्ध कराना इसका उद्देश्य है। – अनुज कुमार अध्यक्ष नेहरू युवा मंडल
300 नए फंड लगाने को आवेदनरू पालिका के पास 300 नए फड़ लगाने के आवेदन पहुंचे हैं। ईओ ने कहा कि वेंडर जोन में 121 फड़ कारोबारी पंजीत हैं। इसके अलावा 300 अन्य ने भी आवेदन किया है। पालिका के पास सीमित जगह है। इसमें रोटेशन में व्यवसाय की अनुमति दी जाएगी। तय किया एक पखवाड़े में आवश्यक सुझाव के बाद वेंडर जोन की व्यवस्था की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!