उत्तराखंड

मुनस्यारी मिलम मार्ग में तीन दिन बाद आवाजाही बहाल, खतरा बरकरार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। मुनस्यारी मिलम मार्ग में तीन दिन बाद आवाजाही बहाल हो गई है। इस सड़क पर हिमस्खलन के बाद आवाजाही ठप हो गई थी। जिससे आईटीबीपी की रसद आपूर्ति में जुटे श्रमिक और घोड़े भी फंस गए थे। चीन सीमा को जोड़ने वाले मिलम मार्ग में नहर देवी व मपांग के बीच हिमस्खलन से 12 अप्रैल से आवाजाही ठप हो गई थी। इस मार्ग में रेलकोट के पास आईटीबीपी की रसद आपूर्ति में जुटे श्रमिक व घोड़े भी फंस गए थे। बीआरओ ने बीते रोज मुनस्यारी मिलम पैदल मार्ग में अब स्यूनी के पास बर्फ हटाकार आवाजाही किसी तरह शुरू कराई है, लेकिन अभी भी वहां पर हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। फिलहाल आवाजाही शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ सुरक्षा बलों व श्रमिकों को राहत मिली है। तेज धूप खिलने के बाद यहां हिमस्खलन का खतरा स्थानीय लोगों के अनुसार बढ़ गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!