वाहन चालकों को पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ

Spread the love

घायल की मदद करने हेतु किया प्रेरित, पेंटिग और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सड़क सुरक्षा अभियान के चौथे दिन शनिवार को श्रीनगर में वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया गया। जिससे आए दिन हो रहे हादसों पर रोक लग सके। इस मौके पर लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सड़क दुर्घटना के कारण एवं उपाय बताए। इसके अलावा उत्तराखण्ड पुलिस एप के माध्यम से ट्रैफिक आई एप के बारे में जानकारी दी गई।
यातायात उप निरीक्षक नीरज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा श्रीनगर में वाहन चालकों को जागरूक करते हुए यातायात नियमों की जानकारी दी। पुलिस ने वाहन चालकों व स्थानीय लोगों को सड़क दुर्घटना में घायलों लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस टीम द्वारा कॉमर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टर व यातायात जागरूकता सम्बन्धी पोस्टर चस्पा किये गये। यातायात उप निरीक्षक नीरज शर्मा ने चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों की जानकारी सबको होना चाहिए। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि सड़कों पर दुर्घटना हो जाने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस और 108 नंबर पर एंबुलेंस को देने के लिए दायित्व एवं जिम्मेदारी का निर्वहन करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *