बेपटरी हुई यातायात व्यवस्था, जन हुआ परेशान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शादी सीजन में शहर की यातायात व्यवस्था बेपटरी होने लगी है। जाम के कारण आमजन का सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। लगातार बिगड़ रही व्यवस्था के बावजूद भी यातायात पुलिस सड़क पर कहीं नजर नहीं आ रही।
वर्तमान में शादियों का सीजन चल रहा है। यही कारण है कि परिवार शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। गुरुवार को सुबह से ही बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली। अचानक बढ़ी इस भीड़ से यातायात व्यवस्था भी बेपटरी हो गई। देवी रोड, नजीबाबाद रोड, स्टेशन रोड, गोखले मार्ग सहित अन्य स्थानों पर जाम के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था।
बॉक्स समाचार
बेतरतीब खड़े वाहन
शहर में जाम का मुख्य कारण सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन बन रहे हैं। कई व्यक्ति अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा कर बाजार पैदल घूमने चले जाते हैं। जिससे अन्य वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त रास्ता नहीं मिल पाता। इस अव्यवस्था के कारण कई बार दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना रहता है। जबकि, पूर्व में शहरवासी कई बार व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *