रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विस की मतगणना के लिए दिया गया प्रशिक्षण

Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। विधानसभा चुनाव की मतगणना को शांतिपूर्ण संपादित करने के लिए रिटर्निंग अफिसर की मौजूद्गी में प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मनुज गोयल के निर्देशन में जिला कार्यालय सभा कक्ष में मास्टर ट्रेनरों ने तीन पालियों में मतगणना के लिए तैनात किए गए माइक्रो अब्जर्वर, मतगणना पर्यवेक्षक तथा मतगणना सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया। दोनों विधानसभा में मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अफिसरों की मौजूद्गी में कलक्ट्रेट में दिए गए प्रशिक्षण में सभी को कार्य की जबावदेही बताई गई। प्रथम पाली में प्रीकाउंटिंग के लिए तैनात किए गए 48 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें विधान सभा केदारनाथ और रुद्रप्रयाग के लिए तैनात 20-20 कार्मिकों समेत 8 आरक्षित कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। जबकि द्वितीय पाली में डाकमत्रों की गणना के लिए तैनात किए गए 84 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें केदारनाथ विधान सभा के लिए 28 कार्मिक तैनात किए गए हैं जिसमें 7 माइक्रो अब्जर्वर, 7 मतगणना पर्यवेक्षक तथा 14 मतगणना सहायक शामिल हैं। जिसमें 8 कार्मिक आरक्षित हैं। इसी तरह रुद्रप्रयाग विधान सभा में भी 28 कार्मिकों समेत 8 कार्मिक रिजर्व में तैनात किए गए। तीसरी पाली में ईवीएम मशीनों की गणना के लिए तैनात किए गए 114 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें दोनों विधान सभाओं के लिए 42-42 कार्मिक तैनात किए गए हैं। इसमें 14 माइक्रो अब्जर्वर, 14 मतगणना पर्यवेक्षक तथा 14 मतगणना सहायक शामिल हैं। दोनों विधान सभाओं में 24 कार्मिकों को आरक्षित में रखा गया है। मास्टर ट्रेनर भास्करानंद पुरोहित, कपिल पाण्डे, किशन रावत द्वारा उपस्थित कार्मिकों को प्रीकाउंटिंग, डाक मतपत्रों एवं ईवीएम मशीनों की गणना के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों से कहा कि आगामी 10 मार्च को विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की होने वाली मतगणना के लिए जो जिम्मेदारी एवं दायित्व जिस अधिकारी एवं कार्मिक को दिए गए हैं वह अपने दायित्वों का निर्वहन बड़ी सावधानी एवं सतर्कता के साथ करें। इस मौके पर रिटर्निंग अधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल एवं रिटर्निंग अधिकारी केदारनाथ जितेंद्र वर्मा ने मतगणना के लिए तैनात किए गए अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कुशलता के साथ करेंगे। दोनों विधान सभाओं में मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 7-7 टेबल लगाई जाएंगी। इस मौके पर नोडल अधिकारी डाक मतपत्र योगेंद्र चौधरी, तहसीलदार रुद्रप्रयाग मंजू राजपूत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *