जिले में छ: अफसर व 49 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों के ट्रांस्फर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने तीन साल से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला किया है। एसएसपी ने जिले के छ: पुलिस अफसरों, 49 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबलों के दायित्वों में फेरबदल किया है। एसएसपी ने तबादला आदेश जारी कर तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए है। एसएसपी सर्वेश पंवार ने तबादले आदेश जारी किए हैं।
एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल को कोतवाली श्रीनगर का एसएसआई बनाया गया है। श्रीनगर कोतवाली के एसएसआई भुवन चंद्र पुजारी को थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोतवाली कोटद्वार में सेवारत एसआई विनोद चरराना को प्रभारी रिपोर्टिंग बाजार चौकी कोटद्वार का दायित्व सौंपा गया है। प्रभारी रिपोर्टिंग बाजार चौकी कोटद्वार प्रमोद कुमार को थाना लक्ष्मणझूला, कोतवाली कोटद्वार में सेवारत एएसआई हरीश चंद्र को कोतवाली लैंसडौन, कोतवाली लैंसडौन में सेवारत एएसआई सिद्धार्थ सिंह को कोतवाली कोटद्वार स्थानांतरित किया गया है। एसएसपी ने बताया कि जिले में कुल 49 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबलों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है। इनमें 9 कोतवाली कोटद्वार, 7 थाना धुमाकोट, 5 थाना लक्ष्मणझूला, 6-6 कोतवाली पौड़ी व श्रीनगर, 4 थाना लक्ष्मणझूला और शेष थाना क्षेत्रों से 3-3 कांस्टेबल व हेडकांस्टेल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *