जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बाल विकास परियोजना कल्जीखाल के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज मुंडनेश्वर में अफसर बिटिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बेटियां परिवार और राष्ट्र की शक्ति हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाना है।
कार्यक्रम में बालिकाओं को उच्च शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सुरक्षित भविष्य के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की गई। इस दौरान मेरे सपनों की उड़ान विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी बालक-बालिकाओं को प्रोत्साहन स्वरूप कॉपी एवं पेन का वितरण किया गया। इस मौके पर में सीडीपीओ सुषमा रावत, सुपरवाइजर सुनीता तोपवाल, माया राणा, कनिष्ठ सहायक महाराज सिंह रावत, अमृता रावत, डा. ऐश्वर्या आनंद आदि मौजूद रहे।